मोतिहारी, अप्रैल 21 -- सिकरहना। पचपकड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत भंडार में बाबा साहब डॉ.भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को पुल के नीचे फेंकने की घटना की जांच को लेकर मंगलवार को राजद की टीम घटनास्थल पर पहुंची। टीम में पूर्व मंत्री शमीम अहमद, पूर्व विधायक राजेन्द्र राम, पूर्व विधायक लक्ष्मी नारायण यादव, जिलाध्यक्ष नूर आलम खान आदि शामिल थे। टीम में शामिल सदस्यों ने घटना के बारे में स्थानीय लोगों से जानकारी ली। सदस्यों ने कहा कि बाबा साहब को जाति व धर्म में नहीं बांटा जा सकता है। पूर्व में भी यहां बाबा साहब के प्रतिमा को फेंकने का कार्य किया गया था। उस समय तत्कालीन प्रशासन द्वारा कार्रवाई की गई होती तो घटना की पुनरावृत्ति नहीं होती। यह भी पढ़ें- मोतीपुर जाते भीम आर्मी पदाधिकारियों को पुलिस ने रोका उक्त नेताओं ने कहा कि घटना के 48 घंटे बाद भी दोषियों को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.