शाहजहांपुर, मार्च 31 -- शाहजहांपुर। नवागत नगर आयुक्त सौम्या गुरु रानी ने सोमवार को कार्यभार संभालने के बाद शहीदों की प्रतिमा तोड़े जाने के प्रकरण को गंभीर बताया। हिन्दुस्तान से बातचीत में उन्होंने कहा कि मामले की पूरी जानकारी अभी नहीं है, लेकिन पूरे प्रकरण की गहराई से जांच कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि यह भी जांच का विषय होगा कि देर रात ठेकेदार को जेसीबी किसके आदेश पर उपलब्ध कराई गई। मामले में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी को बख्शा नहीं जाएगा। नगर आयुक्त ने कहा कि शहीदों के सम्मान से जुड़ा यह मामला अत्यंत संवेदनशील है। साथ ही उन्होंने नगर में स्वच्छता, अतिक्रमण हटाने और विकास कार्यों को प्राथमिकता देने की बात कही। लंबित पत्रावलियों के शीघ्र निस्तारण के भी निर्देश दिए जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...