प्रतिमा प्रकरण: दूसरे दिन भी गांव में पुलिस तैनात, स्थिति शांत
सहारनपुर, अप्रैल 12 -- नकुड़। गांव साहबामाजरा में विवादित भूमि पर बिना अनुमति संत रविदास की प्रतिमा स्थापित किए जाने के मामले में शनिवार को दूसरे दिन भी पुलिस बल तैनात रहा। प्रशासन के अनुसार गांव में फिलहाल स्थिति पूरी तरह शांत है। शुक्रवार को गांव में करतार सिंह व जगदेव पक्ष के बीच न्यायालय में विचाराधीन भूमि पर जगदेव पक्ष के लोगों ने संत शिरोमणि रविदास की प्रतिमा स्थापित कर दी थी। सूचना पर एसडीएम सुरेंद्र कुमार और सीओ रूची गुप्ता पुलिस बल व राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचे और प्रतिमा हटाने के निर्देश दिए। इस दौरान विरोध हुआ और हंगामा बढ़ गया। महिलाओं ने भी पुलिस से धक्का-मुक्की की थी। हालात बिगड़ते देख प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए प्रतिमा हटवाकर लतीफपुर स्थित संत रविदास मंदिर में सुरक्षित रखवा दी। एसडीएम ने बताया कि एहतियात के तौर पर पुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.