प्रतिमा तोड़ने वालों के खिलाफ प्रधानाचार्य ने दर्ज कराया मुकदमा
बागपत, जून 15 -- दाहा। गांधी स्मारक इंटर कॉलेज दोघट में शहीद भगत सिंह की प्रतिमा तोड़े जाने के मामले में प्रधानाचार्य ने अज्ञात लोगों के खिलाफ थाने पर तहरीर दी है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। प्रधानाचार्य सुशील कुमार तोमर ने दोघट थाने पर तहरीर देकर बताया कि गत 12 जून को कालेज परिसर में लगी शहीद भगत सिंह की प्रतिमा अज्ञात लोगों द्वारा तोड़ फोड़ कर दी गई। कालेज कर्मचारी रामकिशोर ने उन्हें यह जानकारी दी थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी। थाना प्रभारी दोघट केवल सिंह ने बताया कि प्रधानाचार्य सुशील कुमार तोमर की तहरीर पर अज्ञात असामाजिक तत्वों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.