प्रतिमा क्षतिग्रस्त मिलने पर हंगामा हाइवे जाम करने का प्रयास
आगरा, मई 29 -- थाना किरावली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कौरई में शुक्रवार सुबह उस समय तनाव की स्थिति पैदा हो गई, जब असामाजिक तत्वों द्वारा भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने हाईवे के दोनों किनारों पर पत्थर डालकर जाम लगाने का प्रयास किया। पुलिस ने सूझबूझ और तत्परता दिखाते हुए स्थिति को बिगड़ने से संभाल लिया। शुक्रवार सुबह पुलिस को ग्राम कौरई में प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिली।एसीपी अछनेरा शैलेन्द्र सिंह और प्रभारी निरीक्षक किरावली सत्यवीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने समझा-बुझाकर शांत कराया। स्थानीय नागरिकों के सहयोग से खंडित प्रतिमा को ससम्मान वहां से हटवाया गया। तत्परता दिखाते हुए उसके स्थान पर नई प्रतिमा स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.