बलिया, फरवरी 17 -- फेफना, हिन्दुस्तान संवाद। इलाके के बंधैता गांव में स्थापति रविदास प्रतिमा को सोमवार की रात कुछ लोगों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। इसकी जानकारी होने पर मंगलवार की सुबह गांव में तनाव पसर गया तथा मौके पर भीड़ जमा हो गयी। इसकी सूचना पाकर पहुंचे पुलिस और प्रशानिक अधिकारियों ने मारम्मत आदि का भरोसा देकर मामला शांत कराया। लोग घरों से बाहर निकले तो उनकी नजर क्षतिग्रस्त प्रतिमा पर पड़ी। बात जंगल की आग की तरह फैल गयी लिहाजा भीड़ जमा हो गयी। लोगों का कहना था कि पुलिस और लेखपाल की मौजूदगी में रात में प्रतिमा को गांव के ही कुछ युवकों ने क्षतिग्रस्त किया है। इसका विरोध करने पर पुलिस ने कुछ लोगों की पिटाई भी कर दी। वह कार्रवाई के साथ ही उस जमीन को मंदिर को आवंटित करने की मांग कर रहे थे जिस पर प्रतिमा रखी गयी है। हंगाम की जानकारी होते ही एस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.