सिद्धार्थ, फरवरी 28 -- बांसी। अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर शुक्रवार को सहयोग समिति बांसी के सदस्यों ने आजाद चौक पर पहुंचकर उनकी प्रतिमा की साफ-सफाई की और तिलक लगाकर जनेऊ व माला पहनाया। साथ ही लोगों ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। कस्बेवासियों ने आजाद चौक के सुंदरीकरण की मांग की। इस दौरान डॉ.बीएन त्रिपाठी, बैजनाथ जायसवाल, अतुल मिश्र, विजय वर्मा, रमाकांत मिश्र, सबलू दुबे, गंगा मिश्र, वीरेंद्र त्रिपाठी, प्रभा शंकर पांडेय, सिद्धार्थशंकर, जय गोविंद साहू, अजीत मौर्य आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.