लखीसराय, मई 12 -- चानन। इटौन महंथ स्टेडियम में पिछले 9 दिनों से चल रहे श्रीराम महायज्ञ में लगे सभी प्रतिमा का विसर्जन किऊल नदी में भक्ति भाव के साथ किया गया। खराब मौसम की वजह से यज्ञ में लगे मेला को दो दिनों तक बढ़ाने का अनुरोध यज्ञ कमेटी के सदस्यों द्वारा जिला प्रशासन से किया गया था, लेकिन प्रशासनिक अनुमति नहीं मिलने से मेले को स्थगित कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...