मेरठ, मार्च 30 -- भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद राजकुमार चाहर ने मेरठ के सकौती गांव में महाराजा सूरजमल की प्रतिमा स्थापना के दौरान हुए घटनाक्रम पर कड़ा रोष व्यक्त किया है। उन्होंने एक बयान जारी कर सामाजिक मंच के राजनीतिकरण और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ की गई टिप्पणियों की घोर निंदा की है। सांसद चाहर ने कहा कि महाराजा सूरजमल सनातन धर्म के रक्षक और हिंदू समाज के गौरव थे। उनके सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ की गई अशोभनीय और अनर्गल टिप्पणियां राजनीतिक विद्वेष से प्रेरित थीं। चाहर ने इसे जाट समाज, किसान और संपूर्ण हिंदू समाज का अपमान बताया। सांसद चाहर ने राजस्थान के सांसद हनुमान बेनीवाल के वक्तव्य पर भी नाराजगी जताई। राजकुम...