रामनगर, मार्च 25 -- रामनगर, संवाददाता। उत्तरप्रदेश के शाहजहांपुर प्रशासन पर शहीदों की प्रतिमाओं पर बुल्डोजर चलाने का आरोप लगाते हुए इंकलाबी मजदूर केंद्र, प्रगतिशील महिला एकता केंद्र और परिवर्तनकामी छात्र संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन में कहा कि 23 मार्च के दिन जब पूरा देश महान क्रांतिकारियों भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु का शहादत दिवस मनाने की तैयारी कर रहा था, उसी दिन सुबह करीब तीन बजे यूपी के शाहजहांपुर में काकोरी कांड के शहीदों रामप्रसाद बिस्मिल, अशफाकउल्ला खान और रोशन सिंह की टाउन हॉल में स्थापित प्रतिमाओं को प्रशासन की ओर से बुल्डोजर से ढहा दिया गया और मलवे को कूड़ा घर में फिंकवा दिया गया। उन्होंने मामले में कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर इंकलाबी मजदूर केंद्र के महासचिव रोहित रुहेला,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.