प्रयागराज, मार्च 26 -- प्रयागराज, संवाददाता। काकोरी-एक्शन शताब्दी वर्ष आयोजन कमेटी ने जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल और मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर 23 मार्च को शाहजहांपुर में नगर निगम कार्यालय के पास स्थित काकोरी के अमर शहीदों की प्रतिमाओं को तोड़े जाने की निंदा की है। कमेटी के प्रदेश सचिव एडवोकेट विकास कुमार मौर्य ने प्रतिमाओं को तोड़ने के दोषी अधिकारियों व कर्मचारियों पर कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जांच समिति में शहीद स्मारकों के संरक्षक के लिए सुधीर विद्यार्थी को शामिल किया जाए। केके राय, अवधेश यादव, राजकुमार सिंह, मोहम्मद सिद्दीकी, सौरभ सिंह, अनीश यादव, सतीश कुमार, निधि शर्मा, रिति मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...