सिमडेगा, मार्च 28 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। शहर के देवीगुड़ी सलडेगा और ठाकुरटोली में आयोजित चैती दुर्गा पूजा शनिवार को प्रतिमाओं के विसर्जन के साथ सम्पन्न हुई। इस अवसर पर दोनों पंडालो से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। देवीगुड़ी और ठाकुरटोली की शोभायात्रा में काफी संख्या में महिलाएं व पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए थे। सभी श्रद्धालु भजनों की धुन पर झूमते थिरकते हुए आगे बढ़ रहे थे। अबीर गुलाल उड़ाकर लोगों ने वातावरण में नवरात्र का उत्साह घोल दिया। मुख्य पथों के परिभ्रमण के बाद प्रतिमाओं को जलाशय तक ले जाया गया। वहां आरती और क्षमा प्रार्थना तथा सबो के कल्याण की प्रार्थना के साथ प्रतिमाएं विसर्जित की गईं। कई दिनों तक आयोजन में काफी संख्या में भक्तों ने माता के दर्शन नमन किए। कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन हुआ। इधर शोभायात्रा में सुरक्षा को लेकर पुलिस...