मोतिहारी, अप्रैल 18 -- मोतिहारी। धर्मसमाज चौक स्थित मनोकामना मंदिर में भगवान शिव, भैरव व शनिदेव की प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर नगर में कलश यात्रा निकाली गयी। आयोजक अनिकेत आनंद व मुख्य यजमान विकास कुमार ने बताया कि बाजे-गाजे के साथ निकली शोभायात्रा नगर के मुख्य चौक चौराहों से गुजरती हुई बेलवा घाट पहुंच कर जल भरने के बाद पुनः आयोजन स्थल पर पहुंच कर समाप्त हो गयी। आचार्य संतोष तिवारी व आलोक तिवारी ने बताया कि 19 अप्रैल को अधिवास व बीस अप्रैल सोमवार को प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम आयोजित है। शोभायात्रा में मनोज कुमार, ललित कुमार, विनय कुमार, मुकेश कुमार, रंजीत कुमार, कुणाल कुमार व सोनू आनंद सहित अन्य उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- गाजे-बाजे संग निकली प्राण प्रतिष्ठात्मक महायज्ञ की शोभायात्रा यह भी पढ़ें- श्री गौरी शंकर शिव मंदिर प्राण प्रत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.