शाहजहांपुर, अप्रैल 4 -- टाउन हॉल तिराहे के पास शहीदों की प्रतिमाएं तोड़े जाने के विरोध में शुक्रवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इसके बाद राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भेजा। कार्यकर्ताओं ने प्रतिमाओं का अनादर करने वाले अधिकारियों व जिम्मेदार लोगों पर राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की। 22 मार्च की देर रात हुई घटना के बाद जिले में आक्रोश बना हुआ है। प्रदर्शन के दौरान रामशंकर लाल ने कहा कि यह शहीदों की धरती है और उनके सम्मान से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दोषियों को चिन्हित कर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। ज्ञापन में मांग की गई कि प्रतिमा तोड़ने के आदेश देने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को भी जिम्मेदार ठहराया जाए। इस दौरान मोहम्मद सलीम, रामशंकर लाल, नीलमणि विजय समेत कई कार्...