प्रतिभूति का 7.60 लाख रुपये हड़पने का आरोपी गिरफ्तार
आजमगढ़, मई 23 -- आजमगढ़। सिधारी थाना की पुलिस ने आबकारी कार्यालय में प्रतिभूति का जमा 7.60 लाख रुपये हड़पने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने बैंक कर्मियों से मिली भगत कर भुगतान करा लिया था। राजेन्द्र सिंह, संजीत सिंह निवासी नेवादा थाना कप्तानगंज ने जिला आबकारी अधिकारी कार्यालय में प्रतिभूति के रूप में बैंक में किये फिक्स डिपोजिट के दो कागजात 7.60 लाख रुपये के जमा किए थे। दोनों के रसीदों की छाया प्रति से बैंक कर्मियों की मिलीभगत से भुगतान करा लिया। दोनों आरोपियों को सिधारी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की शाम भदुली अंडर पास से गिरफ्तार किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.