अमरोहा, जून 4 -- हसनपुर, संवाददाता। गांव शाहपुर कला में प्रतिभा की हत्या करने के आरोप में पति, सास-ससुर समेत पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ है। घंटों चले हंगामे के बाद पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी का भरोसा देकर मंगलवार आधी रात शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज सकी। इस दौरान आरोपियों के घर में आग लगने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने खासी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। कोतवाली क्षेत्र के गांव शाहपुर कला निवासी सोनू खड़गवंशी की 24 वर्षीया पत्नी पिंकी उर्फ प्रतिभा का शव मंगलवार देर शाम घर के बाहर चारपाई पर पड़ा मिला था। सैदनगली के गांव तरारा निवासी मायके वालों ने हंगामा करते हुए अलीगढ़ मार्ग जाम कर दिया था। यह भी पढ़ें- आधी रात पोस्टमार्टम को भेजा महिला का शव, आरोपियों के घर में तोड़फोड़ के बाद आगजनी प्रभारी निरीक्षक कोतवाली राजेश कुमार तिवारी, म...