अमरोहा, जून 11 -- हसनपुर, संवाददाता। गर्भपात करने से इनकार व दहेज को लेकर प्रतिभा की हत्या के बाद अलीगढ़ मार्ग जाम करने, आरोपियों के घर तोड़फोड़ व आगजनी करने के मामले में मायके वाले फंस गए हैं। मामले में दारोगा की तहरीर पर 22 नामजद व 60 अज्ञात पर कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। यह भी पढ़ें- प्रतिभा हत्याकांड : मार्ग जाम कर आरोपी के घर तोड़फोड़-आगजनी में 22 नामजद, 60 अज्ञात पर केसप्रतिभा का शव पाया गया जानकारी के मुताबिक बीती दो जून की रात करीब आठ बजे कोतवाली क्षेत्र के गांव शाहपुर कला में सोनू खड़वगंशी के घर के दरवाजे के आगे उसकी 24 वर्षीया पत्नी पिंकी उर्फ प्रतिभा का शव पड़ा मिला था। थाना सैदनगली के गांव तरारा निवासी प्रतिभा के मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा करने के ब...