कुशीनगर, मार्च 13 -- कुशीनगर। तमकुही ब्लॉक के छहूं स्थित चिल्ड्रेन पब्लिक इंटरमीडिएट कालेज परिसर में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन रविवार को सायं छह बजे से किया जाएगा। समारोह में विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान अभिभावकों व क्षेत्र के गणमान्य लोगों की भी उपस्थिति रहेगी। विद्यालय परिवार की ओर से कार्यक्रम को भव्य बनाने की तैयारी की जा रही है। सीपीआईसी के निदेशक धर्मेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि वार्षिकोत्सव का उद्देश्य विद्यार्थियों की प्रतिभाओं को निखारना है। उन्होंने अधिक से अधिक अभिभावकों व क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में उपस्थित होने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.