भागलपुर, अप्रैल 6 -- कहलगांव प्रखंड की पक्कीसराय पंचायत में मुखिया अंजू देवी के नेतृत्व में "प्रतिभा सम्मान समारोह 2026" का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य मैट्रिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को प्रोत्साहित करना था। मुख्य अतिथि कहलगांव विधिक संघ के महासचिव कृष्ण देव सिंह (अधिवक्ता) ने विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण का संदेश दिया। कार्यक्रम का संचालन अशोक प्रियदर्शी ने किया। समारोह में 50 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। टॉपर छात्रों में आर्य सूरज कुमार (प्रथम) को 3100 रुपये, प्रियांशु कुमार (द्वितीय) को 2100 रुपये तथा प्रिंस राज (तृतीय) को 1100 रुपये नगद पुरस्कार प्रदान किया गया। विशेष पहल के तहत छात्रों के अभिभावकों को भी अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कई गणमान्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.