प्रतिभा सम्मान समारोह में 300 प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
आगरा, जून 14 -- कुशवाह सद्भावना फाउंडेशन द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन रविवार को मैरिज होम, सुल्तानगंज की पुलिया पर किया गया। समारोह का उद्देश्य शिक्षा, खेल, कला, विज्ञान एवं अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन करना था। मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य रतन सिंह कुशवाह ने कहा कि आज के मेधावी छात्र ही कल के राष्ट्र और समाज के भविष्य निर्माता हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को लक्ष्य के प्रति समर्पित रहकर निरंतर परिश्रम करने का संदेश देते हुए कहा कि सही दिशा में किया गया प्रयास सदैव सफलता का मार्ग प्रशस्त करता है। समारोह में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के मेधावी विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह, मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- क्षत्रिय चौहान महा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.