गोरखपुर, मई 13 -- पीपीगंज, हिंदुस्तान संवाद। द्रौपदी देवी विन्ध्याचल स्नातकोत्तर महाविद्यालय अहिरौली सिहोरवां में मंगलवार को जंगल कौड़िया ब्लॉक क्षेत्र के विभिन्न इंटरमीडिएट कॉलेजों के मेरिट में स्थान प्राप्त करने वाले मेधावियों को सम्मानित किया गया। समारोह में शिक्षा अनुशासन और लक्ष्य निर्धारण के महत्व पर वक्ताओं ने विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ दिलीप कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि युवा ही देश के भविष्य के निर्माता हैं। उन्होंने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राएं ही बड़े लक्ष्य हासिल करते हैं। समारोह की अध्यक्षता कर रहे संस्था के प्रबंधक एवं जंगल कौड़िया ब्लॉक प्रमुख बृजेश यादव ने कहा कि प्रतिभा सम्मान समारोह विद्यार्थियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करने के साथ साथ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.