प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थी हुए सम्मानित
गिरडीह, जून 15 -- हीरोडीह, प्रतिनिधि। झारखंड जनकल्याण ट्रस्ट द्वारा आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करनेवाले मेधावी विद्यार्थियों के लिए रविवार रात्रि देवरी प्रखंड के खजमुंडा विद्यालय परिसर में एक भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक विद्यालयों के कक्षा 1 से 10 तक के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया था, जिनमें से कुल 30 सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करनवाले छात्र रंजीत यादव को टैबलेट, द्वितीय स्थान पाने वाली श्रेया कुमारी को साइकिल और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रिंस राज को प्रोफेशनल स्कूल बैग प्रदान किया गया। इसके अलावा अन्य सफल छात्र-छात्राओं को भी आकर्षक उपहार दिए गए। कार्यक्रम की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.