हजारीबाग, मई 12 -- हजारीबाग,नगर प्रतिनिधि।सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, कुम्हारटोली में सोमवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन कर सीबीएसई 10वीं परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। समारोह में विद्यालय के टॉपर विद्यार्थियों एवं 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले कुल 25 विद्यार्थियों को उपहार देकर पुरस्कृत किया गया। साथ ही उनके अभिभावकों को शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया।विद्यालय के टॉपर विद्यार्थियों में स्मित राज ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं प्रज्ञा प्रभा ने 95.8 प्रतिशत, सृष्टि कुमारी ने 95.6 प्रतिशत, पुष्पा कुमारी ने 93.6 प्रतिशत एवं रूपेश राणा ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।कार्यक्रम में विद्यालय समिति के अध्यक्ष डॉ प्रदीप कुमार सिंह, सचिव डॉ. जयप्रकाश आनंद, को...