सहारनपुर, मार्च 9 -- नकुड़। आरएन टैगोर विद्यापीठ इंटर कालेज में नर्सरी से कक्षा आठ तक का इंग्लिश मीडियम का वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। विद्यालय में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में उच्च स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी बच्चों को प्रोत्साहित भी किया गया। प्रतिभा सम्मान समारोह का शुभारंभ प्रबंधक चंद्रशेखर मित्तल व देवेंद्र चौहान ने किया। विद्यालय प्रबंधन ने यूपीएससी में 518वीं रैंक प्राप्त करने वाले नगर निवासी अखिल कुमार व गांव साहबामाजरा निवासी 628वीं रैंक प्राप्त करने मनोज कुमार को शॉल ओढ़ाकर व प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। प्रबंधक चन्द्रशेखर मित्तल ने कहा कि अखिल कुमार व मनोज कुमार की सफलता युवाओं में एक नई प्रेरणा का संचार करेगी। उन्होंने परीक्षा में सफल बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान ठाक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.