सीवान, अप्रैल 19 -- सिसवन। प्रखंड के रामगढ़ पंचायत के परमानंद नगर स्थित एक निजी मैरिज भवन में पंचायत के मुखिया चंदा भारती के नेतृत्व में प्रतिभा सम्मान समारोह सह प्रेरणा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पंचायत के इंटरमीडिएट एवं मैट्रिक परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र, अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत करने और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अरविंद आनंद ने किया।मौके पर पैक्स अध्यक्ष अभिषेक तिवारी, शिक्षक श्याम बहादुर राम सत्येन्द्र भारती सहित दर्जनों मौजूद थे। यह भी पढ़ें- उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राएं सम्मानित
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.