पूर्णिया, अप्रैल 12 -- जलालगढ़, एक संवाददाता।जलालगढ़ प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय हांसी बेगमपुर में माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, पटना द्वारा आयोजित बोर्ड परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। समारोह में इंटरमीडिएट (आर्ट्स एवं साइंस) एवं मैट्रिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इसमें रिया रॉय ने 500 में 448 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि निरंजन ने 422 अंकों के साथ द्वितीय और सोनाक्षी कुमारी ने 407 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। इन छात्रों ने अपने प्र...