छपरा, मई 2 -- 6 दिघवारा के वस्ती जलाल मे प्रतिभा सम्मान समारोह मे बीडीओ को सम्मानित करती मुखिया गुंजन सिंह l दिघवारा निस l प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय वस्ती जलाल शनिवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। विशिष्ट अतिथि प्रखंड विकास पदाधिकारी अमरनाथ, वस्तीजलाल पंचायत की मुखिया गुंजन देवी ,मुखिया पति कौशल सिंह उपस्थित थे।कार्यक्रम मे चंचला कुमारी प्रधानाध्यापक ने विशिष्ट अतिथि को पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। मंच संचालन विज्ञान शिक्षक नर्मदेश्वर कुमार संतोष ने मंगलाचरण और स्वागत गान के साथ किया। सर्वोत्तम अंक प्राप्त करने वाले छात्रों में आदित्य कुमार, प्रियांशु राज, चांदनी कुमारी को बीडीओ दिघवारा ने मोमेंटो देकर सम्मानित किया।इस अवसर पर निर्भय कुमार सिंह, अविनाश कुमार सिंह, मनोरंजन सिंह, कुमारी सुधा, स्मिता सिन्ह...