प्रतिभा सम्मान समारोह में पहाड़िया समाज के बच्चे हुए सम्मानित
दुमका, जून 13 -- दुमका, प्रतिनिधि।दुमका के सिटी गार्डेन में शुक्रवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। प्रतिभा सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक बसंत सोरेन, पुलिस अधीक्षक पीताम्बर सिंह खेरवार, उपविकास आयुक्त अनिकेत सचान, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला पहाड़िया कल्याण पदाधिकारी सहित अन्य कई अधिकारी मौजूद थे। इस प्रतिभा सम्मान समारोह में संताल परगना के दुमका, पाकुड़, साहिबगंज, गोड्डा, देवघर एवं जामताड़ा जिला के आदिम जनजातीय पहाड़िया समाज के बच्चे शामिल हुए थे।
सम्मान समारोह का उद्देश्य इस सम्मान समारोह में बेहतर अंक लाने वाले वार्षिक माध्यमिक के बच्चों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। स्थानीय विधायक बसंत सोरेन ने मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और सभी बच्चों का हौसला भी बढ़ाया। कहा कि आदिम जनजातीय समाज के बच्चे अब क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.