प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 30 -- पट्टी, हिन्दुस्तान संवाद। नगर के रामराज इंटरमीडिएट कॉलेज में सोमवार को मुख्य प्रवेश द्वार का लोकार्पण हुआ। विद्यालय के संरक्षक पंडित श्याम किशोर शुक्ल ने फीता काटकर प्रवेश द्वार का उद्घाटन किया। लोकार्पण के बाद विद्यालय के सभागार में प्रतिभा सम्मान समारोह हुआ। विद्यालय की छात्राओं ने गीत प्रस्तुत कर सभी अतिथियों का अभिनंदन किया। कार्यक्रम में मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य रमेश चंद्र मिश्र ने आभार व्यक्त किया। संचालन हिंदी प्रवक्ता अरुण मिश्रा ने किया। इस दौरान विद्यालय के अध्यक्ष डॉ.धर्मेंद्र देव शुक्ल, डॉ.प्रशांत देव शुक्ल, नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार जायसवाल, महेंद्र शुक्ला, प्रशस्त तिवारी, पंकज तिवारी, प्रोफेसर अखिलेश पांडेय, सुरेश चंद्र मिश्र, निलाभ मिश्र, प्रमोद दुबे, राजेश द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.