देहरादून, मार्च 31 -- देहरादून। कैंट जूनियर हाई स्कूल में प्रतिभा सम्मान समारोह में परीक्षा में विशिष्ट स्थान प्राप्त करने वाले तीन छात्रों को पुरस्कृत किया गया। मंगलवार को सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि प्रदेश कोषाध्यक्ष महिला मोर्चा भाजपा वंदना बिष्ट, पूर्व उपाध्यक्ष कैंट बोर्ड विष्णु प्रसाद गुप्ता व विशिष्ट अतिथि केवि आईएमए के प्रधार्नाचार्य मामचंद रहे। वार्षिक परीक्षा में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को पुरस्कार दिया गया।कार्यक्रम में स्कूल के प्रधानाध्यापक यशपाल सिंह ने किसी भी बच्चे को शिक्षा से वंचित न रखने कर अपील की। कार्यक्रम में शिक्षक राजपाल सिंह, शीला गुप्ता, शिवानी प्रधान, सारिका गोयल, प्रीति, कविता, प्रेरणा व अभिभावक मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.