प्रतिभा सम्मान समारोह को लेकर हुई चर्चा
आजमगढ़, मई 30 -- आजमगढ़,संवाददाता। सठियांव बाजार में अखिल भारतीय प्रजापति कुंभकार महा फोरम के तत्वावधान में शनिवार को एक बैठक हुई। इस दौरान 28 जून को होने वाले प्रजापति प्रतिभा सम्मान समारोह को लेकर चर्चा की गई। जिलामंत्री मूलचंद्र प्रजापति ने कहा कि प्रतिभा सम्मान में 2026 में उत्तीर्ण हाई स्कूल और इंटर के छात्र-छात्राओं को अस्सी फिसदी से अधिक वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जायेगा।अपने समाज के बच्चों का मनोबल बढ़ाने के लिए यह समारोह आयोजित किया गया है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रामअवध प्रजापति,बुद्धिराम प्रजापति,जयराम,मंगेश आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.