घाटशिला, मई 6 -- मुसाबनी। गिरीशचंद्र झुरो देवी उच्च विद्यालय मुसाबनी में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष सत्यनारायण ओझा ने की। दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। सरस्वती वंदना कार्यक्रम में अतिथि और बच्चों ने भाग लिया। प्रतिभा सम्मान समारोह में स्कूल के 20 टॉपरों को मेडल व उपहार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी अशोक अग्रवाल, विद्यालय के संस्थापक कुंदन कुमार सिंह, यूथ यूनाइटेड क्लब के अध्यक्ष गणेश मुर्मू,समाजसेवी लक्ष्मण चंद्र बाग, हिमांशु पात्र, आरएस फाउंडेशन के निदेशक विमल सेनापति आदि मौजूद थे। मुख्य अतिथि सहित अन्य अतिथियों ने सभी टॉपर को सम्मानित किया। यह भी पढ़ें- कक्षा 10 के विद्यार्थियों के लिए विदाई सम्मान समारोह आयोजित मौके पर मुख्य अतिथि ने बच...