रामगढ़, मई 17 -- ​पतरातू, निज प्रतिनिधि। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, पतरातू थर्मल में शैक्षणिक सत्र के परीक्षा परिणामों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों के लिए एक प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान उन होनहारों को सम्मानित किया गया जिन्होंने अपनी कड़ी मेहनत से विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। ​कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि विद्यालय के अध्यक्ष मनोज साहू, सचिव सूरज कुमार प्रसाद, प्रधानचार्य सुरेंद्र कुमार पाठक व आदि ने दीप प्रज्वलन कर किया।​समारोह में मुख्य रूप से परीक्षा के शीर्ष स्थान प्राप्तकर्ताओं को मंच पर सम्मानित किया गया। जिसमे ​कक्षा 10वीं की टॉपर अनुष्का कुमारी, ​कक्षा 12वीं (विज्ञान वर्ग) के टॉपर उत्कर्ष तिवारी, ​कक्षा 12वीं (वाणिज्य वर्ग) के टॉपर ओनित मुंडा को स्मृति चिह्न, प्रशस्ति पत्र और म...