उन्नाव, फरवरी 8 -- गंजमुरादाबाद। नगर के जीनियस पब्लिक स्कूल के प्रबंधक जुल्फिकार अली भुट्टो के नेतृत्व में प्रतिभा सम्मान समारोह हुआ। इसमें सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में प्रथम श्रेणी में सफल हुए छात्रों का सम्मान किया गया। कक्षा 1 के छात्र अयान, कक्षा 3 के अंसराज वर्मा, कक्षा 5 के कुनाल राठौर, कक्षा 11 के शिवम आदि सहित अन्य प्रथम श्रेणी के छात्र छात्राओं को ट्राफी व उपहार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान प्रधानाचार्य आदर्श पांडेय, सूफिया बानो, अशोक शर्मा, आशीष यादव आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.