लखीमपुरखीरी, मई 3 -- आईसीएससी व आईएससी बोर्ड परीक्षा 2026 में जनपद में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली बाल प्रतिभाओं को प्रतिभा फाउंडेशन उत्तर प्रदेश नें सम्मानित किया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में सीओ जितेंद्र सिंह परिहार मौजूद रहे। मुख्य अतिथि सीओ जितेंद्र सिंह परिहार ने कहा कि बाल प्रतिभाओं का अलंकरण व प्रोत्साहन विकसित भारत की नींव तैयार करते है। प्रतिभाएं देश के विकास की आधार शिला होती है। माता-पिता व शिक्षकों को अपने आशीर्वाद व ज्ञान से इन्हें अभिसिंचित करना चाहिए। यही भविष्य में देश के समर्पित व निष्ठावान नागरिक बन सक्षम व समृद्ध भारत का निर्माण करेंगे। फाउंडेशन के पदाधिकारियों नें सीओ के साथ आईसीएससी में जनपद टापर अक्षत प्रजापति, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले अग्रिम श्याम गुप्ता व आईएससी परीक्षा में जनपद में द्वितीय स...