बलिया, दिसम्बर 17 -- भरौली। इंटरमीडिएट कॉलेज भरौली में आयोजित वार्षिक प्रतिभा प्रदर्शन में छात्र छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। तीन दिनों तक चले कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रंगोली , खेल कूद, निबंध, भाषण, विज्ञान प्रदर्शनी तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। बुधवार को अंतिम दिन सभी प्रतियोगिताओं के विजेताओं को मुख्य अतिथि माध्यमिक शिक्षा परिषद वाराणसी के अपर सचिव विनोद राय ने पुरस्कृत किया। शुभारंभ मुख्य अतिथि ने विद्यालय के संस्थापक पंडित तारकेश्वर द्विवेदी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर तथा दीप जलाकर किया। मुख्य अतिथि का स्वागत विद्यालय के स्काउट-गाइडों ने किया। इस मौके पर प्रबंधक मदन मोहन द्विवेदी, कृष्ण बिहारी राय, विष्णु देव राय, प्रेम प्रकाश राय,वेद प्रकाश राय, संजीव कुमार, संजय राय, अनिल राय, राघवेन्द्र सिंह, अ...