प्रतिभा-पोषण छात्रवृत्ति में समृद्धि गौतम सम्मानित, विद्यालय में हर्ष
बोकारो, मई 11 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। पेटरवार के रघुनाथ पुरम स्थित लीला जानकी पब्लिक स्कूल की कक्षा अष्टम् की छात्रा समृद्धि गौतम को चिन्मया विद्यालय द्वारा आयोजित प्रतिभा-पोषण छात्रवृत्ति कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उपायुक्त, बोकारो द्वारा सम्मानित किया गया। छात्रा की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। विद्यालय में आयोजित प्रार्थना सभा के दौरान निदेशक नीरज कुमार सिन्हा ने समृद्धि गौतम को मिठाई खिलाकर सम्मानित किया तथा आकर्षक ट्रॉफी प्रदान की। उन्होंने कहा कि समृद्धि जैसी संवेदनशील एवं मेधावी छात्रा से अन्य विद्यार्थियों को प्रेरणा लेनी चाहिए। साथ ही छात्रा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उसे आशीर्वाद दिया। विद्यालय के प्राचार्य आज़ाद कुमार ने कहा कि विद्यार्थियों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में बढ़-चढ़कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.