जहानाबाद, अप्रैल 7 -- जहानाबाद, निज संवाददाता। स्थानीय प्रतिभा नगर अवस्थित प्रतिभा पल्लवन पब्लिक स्कूल एरोड्राम में नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ अत्यंत धूमधाम, उत्साह और भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं के अनुरूप किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जिससे पूरे वातावरण में उल्लास और उमंग का संचार हो रहा था। सत्र के प्रथम दिन विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकगण द्वारा छात्र-छात्राओं का तिलक एवं चंदन लगाकर पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत सरस्वती पूजा से हुई। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन का आयोजन किया गया। आरती के बाद छात्रों को सुव्यवस्थित रूप से उनकी कक्षाओं में प्रवेश कराया गया। कक्षाओं में शिक्षकों ने विद्यार्थियों को नए सत्र की रूपरेखा, अनुशासन, समय प्रबंधन एवं अध्ययन की महत्ता के ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.