जहानाबाद, अप्रैल 19 -- छात्रों को प्रबंधन एवं कंप्यूटर क्षेत्र में करियर बनाने का बेहतर अवसर मिलेगा जहानाबाद, निज संवाददाता जहानाबाद के काको प्रखण्ड अंतर्गत नोनही में अवस्थित 'प्रतिभा पल्लवन महाविद्यालय' को बीबीए एवं बीसीए पाठ्यक्रमों के संचालन के लिए अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) से आधिकारिक स्वीकृति प्राप्त हो गई है। इस स्वीकृति के बाद अब महाविद्यालय में व्यावसायिक एवं तकनीकी शिक्षा के नए आयाम स्थापित होंगे, जिससे क्षेत्र के छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ अपने ही क्षेत्र में मिल सकेगा। गौरतलब है कि प्रतिभा पल्लवन महाविद्यालय को पहले से ही स्नातक स्तर पर आर्ट्स, साइंस एवं कॉमर्स संकाय के लिए मगध विश्वविद्यालय से स्थायी मान्यता प्राप्त संस्थान है। यह भी पढ़ें- बीबीए, बीसीए पढ़ाई के लिए महाविद्यालय को मिली मान्यता अब ए...