बिहारशरीफ, सितम्बर 16 -- प्रतिभा परखने का बेहतर मंच है हिन्दुस्तान ओलंपियाड फोटो : सोनसा स्कूल : रहुई प्रखंड के सोनसा-गोविंदपुर मध्य विद्यालय में हिन्दुस्तान ओलंपियाड का फार्म दिखाते विद्यार्थी। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। रहुई प्रखंड के सोनसा-गोविंदपुर मध्य विद्यालय समेत कई सरकारी विद्यालय के बच्चे हिन्दुस्तान ओलंपियाड में शामिल होने के की पंजीयन कराया है। यदि, आप भी इस परीक्षा में शामिल होकर अपनी प्रतिभा परखना चाहते हैं तो पंजीकरण कराकर इसमें शामिल हो सकते हैं। सोनसा मध्य विद्यालय के प्राचार्य निशात आलम, खिरौना स्कूल के अमित कुमार व अखिलेश प्रसाद, पतासंग मध्य विद्यालय के वेंकटेश्वर प्रसाद, बरांदी के रमाशंकर प्रसाद, छबिलापुर हाईस्कूल के शिक्षक अजय कुमार, दौलाचक मध्य विद्यालय के प्राचार्य शिशिर कुमार सिन्हा व अन्य शिक्षकों ने विद्या...