प्रतिभा दिखाने को उत्साहित हैं अहमदपुर स्कूल के बच्चे
बेगुसराय, सितम्बर 5 -- बखरी, निज संवाददाता। हिन्दुस्तान ओलंपियाड को लेकर बखरी क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों और कोचिंग संस्थानों में छात्र-छात्राओं का उत्साह लगातार बढ़ रहा है। प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए विद्यार्थियों के पंजीयन का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में गुरुवार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय अहमदपुर के छात्र-छात्राओं ने भी हिन्दुस्तान ओलंपियाड के लिए अपना पंजीयन कराया। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक दिलीप कुमार ने कहा कि हिन्दुस्तान ओलंपियाड बच्चों की छिपी प्रतिभा को सामने लाने और उसे निखारने का बेहतर मंच है। ऐसी प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं का अनुभव मिलता है और उनमें आत्मविश्वास के साथ सकारात्मक प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। यह भी पढ़ें- Siwan News हिन्दुस्तान ओलम्पियाड के लिए छात्रों ने उत्साह स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.