प्रतिभा चयन एवं खोज प्रतियोगिता की प्रारंभिक परीक्षा आयोजित
लातेहार, अक्टूबर 1 -- लातेहार,प्रतिनिधि। विद्या भारती विद्यालय, विद्या विकास समिति झारखंड के तत्वावधान में प्रतिभा चयन एवं खोज प्रतियोगिता की प्रारंभिक परीक्षा गुरुवार को सरस्वती विद्या मंदिर धर्मपुर पथ में आयोजित हुई। प्रांतीय एवं राष्ट्रीय योजना के तहत आयोजित परीक्षा में कक्षा तृतीय से दशम तक के भैया-बहनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। परीक्षा विद्यालय के आंतरिक परीक्षा विभाग द्वारा आयोजित की गयी। इसे शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने में विद्यालय के सभी आचार्य एवं दीदी जी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों की प्रतिभा की पहचान कर उनका चयन करना तथा उनकी क्षमताओं के विकास के लिए अवसर प्रदान करना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.