गंगापार, जुलाई 29 -- प्रयाग ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, बेंदौ (करछना) की ओर से सोमवार को आयोजित प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में उरुवा ब्लॉक के अकोढ़ा सोनार तारा स्थित गुलाबपत्ती इंटर कॉलेज की छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में शामिल 50 सफल प्रतिभागियों में विद्यालय की छह छात्राओं ने स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में पांच विषयों की परीक्षा आयोजित की गई थी। इसमें गुलाबपत्ती इंटर कॉलेज की छात्राओं ने अच्छे अंक हासिल किए। सफल छात्राओं में 18वें स्थान पर तमन्ना तिवारी, 19वें स्थान पर आंचल मिश्रा, 36वें स्थान पर अर्चना दुबे, 37वें स्थान पर कृति मिश्रा, 47वें स्थान पर गरिमा केशरी तथा 50वें स्थान पर रोहिनी सिंह रहीं। सभी सफल छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं रिस्टवॉच देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर गुलाबपत्ती इंट...