प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 8 -- कुंडा, संवाददाता। दिव्य भारत अकादमी बहरिया रहवई की ओर से आयोजित प्रतियोगी प्रतिभा खोज परीक्षा के परिणाम में आकांक्षा पहले, अमन दूसरे तथा साधना तीसरे स्थान पर रही। सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। समारोह की शुरुआत मुख्य अतिथि चेयरमैन प्रतिनिधि शिव कुमार तिवारी ने दीप प्रज्ज्वलित करके की। विजेता प्रतिभागियों को मेडल, प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने विचार रखे। अकादमी के डायरेक्टर आशीष पांडेय ने अतिथियों को सम्मानित किया। इस मौके पर शिक्षक मनीष पांडेय, ब्राम्हण समाज के जिला संरक्षक सुरेश पांडेय, सभासद शशि द्विवेदी, अधिवक्ता श्रीकृष्ण शुक्ल, अजय शुक्ल, अवध नारायण शुक्ल, विपिन तिवारी, गोलू नेता, टीएन शुक्ल, आलोक पांडेय, वीरेन्द्र तिवारी, रणजीत, विनोद आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...