हापुड़, मई 18 -- संस्कृति मंत्रालय द्वारा 10 से 14 वर्ष आयु वर्ग के विद्यार्थियों से सांस्कृतिक प्रतिभा खोज छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत आवेदन मांगे गए हैं। इसमें स्टूडेंट्स आवेदन कर सकते हैं। उक्त जानकारी देते हुए डीआईओएस डॉ.श्वेता पूठिया ने बताया कि विद्यालय के 10 से 14 वर्ष के आयु वर्ग के विद्यार्थियों से अधिक से अधिक आवेदन कराना सुनिश्चित करें। सांस्कृतिक स्त्रोत एवं प्रशिक्षण केंद्र नई दिल्ली के द्वारा आवेदन पत्र पंजीकृत डाक द्वारा प्राप्त कराने की अंतिम तिथि 31 मई है। अंतिम तिथि के उपरांत आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे। यह भी पढ़ें- कोल्हान विश्वविद्यालय में अप्रेंटिसशिप योजना के तहत 129 पदों पर सुनहरा अवसर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...