प्रतिभा को संबल देने के लिए सम्मान जरूरी
बेगुसराय, अप्रैल 15 -- नावकोठी, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के द्वारिका प्लेस में मंगलवार को भव्य मेधावी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, सेवानिवृत्त गुरुओं एवं पत्रकारों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुखिया राष्ट्रपति कुमार ने की। संचालन सुभाकर मिश्रा ने किया। इस अवसर पर एसडीपीओ कुंदन कुमार ने कहा कि मेधावी बच्चों का सम्मान करना अत्यंत आवश्यक है। इससे उनका मनोबल बढ़ता है और वे आगे की पढ़ाई में दोगुने उत्साह के साथ जुटते हैं। उन्होंने ऐसे आयोजनों को प्रेरणादायक बताते हुए इसकी सराहना की। वहीं डॉ. मारुति नंदन ने कहा कि प्रतिभा को आगे बढ़ने के लिए उचित मंच और प्रोत्साहन की जरूरत होती है। ऐसे सम्मान समारोह छात्रों को नई ऊर्जा प्रदान करते हैं और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.