गंगापार, मार्च 10 -- प्रतापपुर, हिन्दुस्तान संवाद। प्रतिभा तभी निखरती है जब उसे अवसर का मंच मिले। विद्यार्थियों के भीतर छिपी मेधा को पहचानने और उन्हें प्रतिस्पर्धात्मक वातावरण से परिचित कराने के उद्देश्य ही आर. एन. पब्लिक स्कूल में टेलेंट सर्च प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। 14 मार्च को होने वाली इस प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों के होनहार विद्यार्थी भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। पांडेय क्लासेज के संस्थापक व स्कूल प्रबंधक एस. सी. पांडेय व निदेशक राजेश पांडेय ने कहा कि शिक्षा केवल पाठ्यपुस्तकों तक सीमित नहीं होती बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व और प्रतिभा को निखारने का माध्यम भी होती है। ऐसे आयोजनों से बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और प्रतिस्पर्धात्मक सोच का विकास होता है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि व...