किशनगंज, दिसम्बर 18 -- किशनगंज। संवाददाता किशनगंज जिले में बुधवार को हुए हिंदुस्तान ओलिंपियाड की परीक्षा में शामिल बच्चे काफी उत्साहित दिखे। परीक्षा केन्द्र के बाहर निकलने पर परीक्षार्थी छात्र-छात्राओं के चेहरे खिले थे। चेहरे पर साफ मुस्कान दिख रहा था। परीक्षा अच्छा गया था, बहुत कुछ सीखने का मौका मिला। कंपीटशन की परीक्षा का जैसा अनुभव हुआ। परीक्षा दो पाली में हुई थी। दोनों ही पाली की परीक्षा में शामिल होने वाले बच्चों ने अपनी अनुभव को साझा किया। कुछ बच्चे दूसरी बार परीक्षा में शामिल हुए थे। तो कुछ बच्चे पहली बार हिन्दुस्तान ओलंपियाड परीक्षा में शामिल हुए। किड्जी-माउंट लिट्रा जी स्कूल के डायरेक्टर मनौव्र रिजवी ने कहा कि हिन्दुस्तान ओलंपियाड का परीक्षा देकर बच्चे काफी उत्साहित दिखे। बच्चों को काफी नया अनुभव हुआ। ओएमआर सीट पर परीक्षा देना नय...