घाटशिला, जून 10 -- बहरागोड़ा। बहरागोड़ा बाजार स्थित देव वाटिका परिसर में बुधवार को एक भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल झारखंड के महामहिम राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और विशिष्ट अतिथि झारग्राम के विधायक लक्ष्मीकांत साहू द्वारा मैट्रिक व इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- आज बहरागोड़ा के मेधावी छात्र-छात्राओं को राज्यपाल करेंगे सम्मानित : डॉ. दिनेशानंद गोस्वामीमुख्य अतिथि का संदेश इस गौरवपूर्ण अवसर पर महामहिम राज्यपाल ने छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि किसी भी समाज की सबसे बड़ी पूंजी उसके प्रतिभावान बच्चे होते हैं और प्रतिभा कभी संसाधनों की नहीं बल्कि संकल्प व आत्मविश्वास की मोहताज होती है। उन्होंने शिक्षकों क...