मेरठ, सितम्बर 30 -- बेटियां अपनी प्रतिभा एवं क्षमताा पहचानते हुए शिक्षा और कौशल से अपने भविष्य को सशक्त करें। बेटियां दुर्गा स्वरूपा हैं। वे अपनी शक्ति को पहचानें। आत्मनिर्भर बने और नेतृत्व के लिए आगे आएं। बेटियों समाज और राष्ट्र निर्माण की वाहक हैं। वे देश-समाज को अपने नेतृत्व से सकारात्मक दिशा दे सकती हैं। सीसीएसयू कैंपस स्थित ऑडिटोरियम में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) मेरठ महानगर के 'त्वं हि दुर्गा' युवती सम्मेलन में कॉलेजों से पहुंची बेटियों से उक्त अपील की गई। नारी शक्ति, शिक्षा, आत्मनिर्भरता, नेतृत्व क्षमता, सुरक्षा जागरुकता एवं सामाजिक सहभागिता पर केंद्रित सम्मेलन में वक्ताओं ने छात्राओं से अपनी प्रतिभा-क्षमता पहचानते हुए शिक्षा-कौशल से भविष्य को सशक्त बनाने की अपील की। यह भी पढ़ें- आज से बिखरेंगे रशियन संस्कृति के रंग, छ...